मेरठ, जनवरी 11 -- दौराला। साइबर ठग ने दौराला निवासी एक व्यापारी को झांसे में लेकर सोशल मीडिया एप के माध्यम से धोखाधड़ी कर उसके जीएसटी नंबर की जानकारी कर अन्य व्यक्ति को बेच दिया। जानकारी मिलने पर पीड़ित व्यापारी ने थाने पहुंचकर जानकारी देते हुए तहरीर दी। थाने पर दी तहरीर में व्यापारी सुरेश चंद ने बताया कि वह दौराला बाजार में पेंट हाऊस की दुकान करता है। शनिवार को उसके एक मित्र ने जानकारी दी कि उसका जीएसटी नंबर बेचा जा रहा है। उसने जानकारी की तो पता चला कि धोखाधड़ी से सहारनपुर निवासी अज्ञात व्यक्ति गाजियाबाद के किसी व्यक्ति को उसका जीएसटी नंबर बेच रहा है। पीड़ित ने जीएसटी विभाग, मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की है। इंस्पेक्टर दौराला सुमन कुमार सिंह ने बताया की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...