बस्ती, अगस्त 7 -- बस्ती। साइबर जालसाज ने एक रिटायर्ड कर्मचारी से खुद को उनका भतीजा बताकर अपने जालसाज साथी के एकाउंट में 3.20 लाख रुपये ट्रांसफर करा दिया। सऊदी में रह रहे भर्ती से जब वास्तव में रिटायर्ड कर्मी की बात हुई तो उन्हें ठगे जाने की जानकारी हुई। उन्होंने घटना की सूचना साइबर क्राइम थाने पर दी। साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी रिटायर कर्मचारी ने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि उनका भतीजा सऊदी अरब रहता है। जून 2025 में उनके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को उनका भतीजा बताया। वह आवाज पर ध्यान दिए बिना उससे बात करते रहे। हालचाल पूछने के बाद उसने कहा कि उसके दोस्त की मां की तबीयत खराब है। उन्हें दिल का दौरा पड़ा। उनका ऑपरेशन होना है। ऑपरेशन में 3.20 लाख रुपये कम पड...