भागलपुर, फरवरी 19 -- साइबर ठग ने युवक के खाते से उड़ाए 69,885 रुपये नवगछिया, निज संवाददाता। नवगछिया में साइबर ठगों द्वारा ठगी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को खरीक थाना के चोरहर निवासी दीपक कुमार पिता सुखदेव सिंह के खाते से भी साइबर ठगों ने कुल 69,885 रुपये की ठगी कर ली है। इस संबंध में पीड़ित ने साइबर थाना में आवेदन दिया है। उसने बताया है कि मेरे खाते में 70,297 रुपये था। 18 फरवरी को फोन-पे के माध्यम से जब मैं अपने खाते का बैलेंस चेक करने लगा तो देखा कि मेरे खाते में मात्र 412 रुपये बचे हैं। उसके बाद मैं बैंक के एप से अपने खाते का विवरण निकाला तो देखा कि मेरे खाते से 18 फरवरी को 14,997 रुपये, 14,997 रुपये, 14,968 रुपये, 14,922 रुपये, 9,999 रुपये कुल 69,885 रुपये की निकासी हो गई है। रुपये निकासी की मुझे कोई जानकारी नहीं है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.