बरेली, फरवरी 20 -- जस्ट डायल से एसबीआई का नंबर तलाश करके किया था फोन साइबर ठग ने एप डाउनलोड कराकर दो खातों से उड़ाई रकम बरेली, मुख्य संवाददाता। बैंक से संपर्क करने के लिए जस्ट डायल पर नंबर तलाश करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। वहां मिला नंबर साइबर ठग का निकला और उसने खुद को बैंक मैनेजर बताकर उन्हें 11.14 लाख रुपये का चूना लगा दिया। इस मामले में साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मढ़ीनाथ निवासी मधुतोष शर्मा ने पुलिस को बताया कि भारतीय स्टेट बैंक की फरीदपुर शाखा से संपर्क करने के लिए 13 फरवरी को वह जस्ट डायल पर नंबर खोज रहे थे। वहां मिले मोबाइल नंबर पर उन्होंने संपर्क किया तो उसके जवाब में उनके पास व्हाट्सएप कॉल आई। उस व्यक्ति ने खुद को बैंक मैनेजर अमित कुमार बताया। उन्होंने पेमेंट की समस्या बताई तो उसने समाधान के लिए एक लिंक भे...