बुलंदशहर, दिसम्बर 5 -- साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के बैंक खाते से 90 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज आने पर पीड़ित को ठगी का पता चल सका। देहात पुलिस ने अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात में गांव अकबरपुर निवासी पीड़ित व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उसका एक बैंक खाता गांव कमालपुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में खुला हुआ है। बीते दिनों उसके बैंक खाते से यूपीआई के माध्यम से धोखाधड़ी कर 90 हजार रुपये निकाल लिए गए। मोबाइल पर मैसेज पर उसे खाते से रुपये निकाल लिए जाने की जानकारी मिल सकी, जिसके बाद उसके द्वारा बैंक मैनेजर को लिखित सूचना देकर अपना खाता बंद करा दिया गया। पीड़ित ने अपने रुपये वापस दिलाए जाने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ रिपोर्ट द...