किशनगंज, जुलाई 8 -- किशनगंज, संवाददाता। जिले के चुड़ीपट्टी कॉलेज रोड निवासी के साथ साइबर ठगी के रुपए में से 50 हजार रुपए पीड़ित को वापस लौटाए गए। साइबर डीएसपी रविशंकर की पहल पर उक्त कार्रवाई की गई। अज्ञात ठगों ने चूड़ीपट्टी निवासी व्यक्ति के कैनरा बैंक किशनगंज शाखा के खाते से 71,544 रुपये की अवैध निकासी कर ली थी। पीड़ित ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। साइबर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से 50,000 रुपये पीड़ित को वापस कराए गए, लेकिन शेष राशि अभी नहीं मिल पायी है। बता दें कि बीते 5 फरवरी को उनके बैंक खाते से जुड़े मोबाइल नंबर पर अचानक ओटीपी आने शुरू हुए। इसके तुरंत बाद उनके खाते से 49,950 रुपये, फिर 7,198 रुपये, दोबारा 7,198 रुपये और पुन: 7,198 रुपये की निकासी हो गई। पीड़ित ने स्पष्ट किया कि उन्होंने किसी के साथ ओटीपी या बैंक विवरण साझा नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.