कानपुर, जनवरी 20 -- कानपुर दक्षिण, संवाददाता। गोविंदनगर निवासी प्राइवेट कर्मी को साइबर ठग ने बैंककर्मी बनकर 30 हजार रुपये की चपत लगा दी। ठग ने फोन कर डेबिट कार्ड से इंटरनेशनल भुगतान की सेटिंग हटाने के नाम पर एक एप डाउनलोड कराई। झांसे में आकर पीड़ित ने एप में डेबिट कार्ड की डिटेल भर दी। रुपये कटने पर ठगी का अहसास हुआ तो पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई। दबौली वेस्ट निवासी प्राइवेट कर्मी पंकज गुप्ता ने बताया कि आरबीएल बैंक में खाता है। रविवार को उनके पास एक कॉल आई। कॉलर ने खुद को उक्त बैंक का कर्मी बताते हुए कहा कि आपके डेबिट कार्ड में इंटरनेशनल ट्रांजेक्शन की सुविधा चालू है, जिसकी वजह से बैंक चार हजार रुपये प्रति महीने काटती है। ये सुविधा बंद कराने के लिए आरबीएल क्रेडिट नाम की एप डाउनलोड करने को कहा। इसके बाद उसमें डेबिट कार्ड की डिटेल उस एप में...