कानपुर, दिसम्बर 25 -- मंगलपुर। थाना क्षेत्र के परहुली निवासी एक युवक के साथ उसके पुत्र के बुरी तरह फंसे होने का हवाला देकर व साइबर ठग ने खुद को अधिकारी बताकर बीस हजार रुपये की साइबर ठगी कर ली। मंगलपुर थाना क्षेत्र के परहुली निवासी अवधेश नारायण वर्तमान में मंगलपुर चौराहा के पास रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनका एक पुत्र आर्यन गुड़गांव में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। उनके पास गुरुवार की सुबह एक फोन काल आई, इसमें फोन करने वाले ने कहाकि तुम्हारा लड़का बुरी तरह से फंस गया है,और उससे बात कर लो। जब उसने किसी से बात करवाई तो वह आवाज बिल्कुल हूब-हू उसके पुत्र की लगी। इस पर वह डर गए। वहीं फोन करने वाले ने पैसों की मांग की। उसके लड़के के साथ कुछ गलत न हो जाए। फोन करने वाला व्यक्ति उसे काफी देर तक फोन पर ही फंसाए रहा व पैसे भेजने की जल्दी करता रहा। इस प...