बुलंदशहर, फरवरी 1 -- साइबर ठगों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे न केवल लोगों की जमापूंजी पर हाथ साफ कर रहे हैं, बल्कि उनके दस्तावेजों का दुरुपयोग कर फर्जी बैंक खाते भी संचालित कर रहे हैं। एक महिला से करीब 92 हजार रुपये की ठगी की गई और उसके नाम पर बैंक में फर्जी खाता भी खोल दिया गया। साइबर थाना पुलिस ने मामले रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर के शांतिनिकेतन कॉलोनी निवासी पुष्पा पत्नी स्व. ताराचंद ने बीते दिनों एसएसपी को शिकायत देकर बताया कि 10 जनवरी 2026 को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को महिला का परिचित बताया और झांसे में लेकर अलग-अलग यूपीआई आईडी और मोबाइल नंबरों के माध्यम से कुल 92,074.58 रुपये ट्रांसफर करवा लिए। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने धोखाधड़ी से उनके आधार कार्ड और पैन कार्ड हासिल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.