लखनऊ, जनवरी 16 -- लखनऊ,संवाददाता। साइबर ठगों ने कृष्णा नगर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति से मित्र बनकर फोन किया और बीमारी का बहाना बनाकर 45 हजार रुपए मांग लिए। पीड़ित ने साइबर ठगों की बातों में आकर रुपए ट्रांसफर कर दिए। उसके घटना की जानकारी देते हुए मामले की तहरीर कृष्णा नगर कोतवाली पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले में पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कृष्णा नंद सिंह पुत्र युगेश्वर सिंह निवासी गोपालपुरी, कृष्णा नगर आलमबाग, लखनऊ हैं। पुलिस को तहरीर में उन्होंने बताया कि उनका एक साथ दुबई में रहता है। जिससे वह अच्छी तरह जानते हैं। गत 7 जनवरी को उसी के पते से एक व्यक्ति ने बात किया।जो उनके दोस्त की तरह बात कर रहा था। बात के दौरान काल करने वाले ने बीमारी का बहाना बनाकर 45 हजार रुपए मांग लिए। पीड़ित ने अपने मोबाइल से ऑनलाइन रुपए ट्...