फरीदाबाद, जनवरी 13 -- फरीदाबाद,वरिष्ठ संवाददाता। साइबर ठग ने अपने आपको जेई (जूनियर इंजीनियर) बताकर दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के लाइनमैन से यूपीआई के जरिए अपने बैंक खाते में 30 हजार रुपये जमा करवा लिए। साइबर ठगी का पता चलने पर लाइनमैन ने साइबर अपराध थाना पुलिस को शिकायत दे दी। पुलिस ने सोमवार को पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, ताजपुर गांव निवासी बिजली निगम में लाइनमैन हैं। 10 जनवरी की शाम को एक व्यक्ति का उनके पास फोन आया। फोन करने वाले शख्स ने कहा कि मैं जेई बोल रहा हूं। मैं किसी परेशानी में हूं। मेरे बैंक खाते में रुपये नहीं जा रहे हैं । मैं किसी से आपके खाते में 45 हजार डलवा रहा हूं । आप मेरे मोबाइल नंबर पर यूपीआई कर देना। जेई से आवाज मिलती-जुलती होने और लाइन पर काम करने के दौरान व्यस्त रहने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.