मेरठ, नवम्बर 29 -- साइबर क्राइम थाना पुलिस ने महिला से निवेश के नाम पर साढ़े पांच करोड़ की ठगी करने वाले गिरोह को बैंक खाते मुहैया कराने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खाते में ठगी की रकम गई थी। पुलिस ने ठगी में इस्तेमाल मोबाइल को भी कब्जे में लिया है। दोनों आरोपियों के एक साथी को वांछित बनाया है। एडिशनल डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि महिला ने 30 अक्तूबर को शिकायत दी थी कि अनजान व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर संपर्क किया। निवेश संबंधी व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ा। महिला को झांसे में लेकर निवेश कराया और पांच करोड़ 60 लाख रुपये की ठगी कर ली। विवेचना में मेरठ के दो युवकों के नाम प्रकाश में आए। इन्हीं के खाते में ठगी की रकम गई थी। रेकी के बाद शुक्रवार को पुलिस टीम ने दोनों को हापुड़ से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान मेरठ न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.