देवघर, मार्च 25 -- मधुपुर प्रतिनिधि बिहार के पूर्णिया साइबर अपराध थाना पुलिस साइबर ठग की तलाश में सोमवार को मधुपुर पहुंची। स्थानीय पुलिस को लेकर वियाहीगढ़ा गांव गई। वहां सुबोध दास नामक युवक के घर का सत्यापन किया। पुलिस ने साइबर ठग के घर का सत्यापन करते हुए परिजनों को नोटिस दिया। पुलिस ने कहा कि सत्यापन के बाद मामले में अग्रेतर कार्रवाई होगी। पुलिस ने बताया कि साइबर ठग ने बैंक अधिकारी बनकर पूर्णिया सदर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति को फोन किया और बैंक की गुप्त विवरणी हासिल की। उसके बाद खाता से फर्जी ढंग से लाखों रुपए की निकासी कर ली। ठगी के बाद पीड़ित द्वारा पूर्णिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। बताया जाता है कि मामला दर्ज होने के बाद अनुसंधान के क्रम में मधुपुर थाना क्षेत्र के वियाहीगढ़ा गांव के एक युवक की संलिप्तता उजागर ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.