सहारनपुर, दिसम्बर 30 -- चिलकाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने एक दूध व्यापारी को ठग लिया। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर अज्ञात ठगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बरथाकायस्थ पठेड़ निवासी और दूध कारोबारी देवेंद्र सैनी ने थाना चिलकाना में तहरीर देकर बताया कि मंगलवार की सुबह उन्हें मोबाइल नंबर पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को स्थानीय पुलिस में तैनात सिपाही बताया और कहा कि उनकी मां की तबियत बेहद खराब है और उनके खाते से 40 हजार रुपये ट्रांसफर करने की आवश्यकता है। देवेंद्र सैनी ने बताया कि जैसे ही उन्होंने व्हाट्सएप मैसेज खोला, उनके बैंक खाते से 20 हजार रुपये कटने का मैसेज आया। उन्होंने तुरंत थाना चिलकाना पुलिस को सूचना दी और अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.