लखनऊ, जनवरी 31 -- लखनऊ, संवाददाता। होटल कर्मी से भी शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 13 लाख की धोखाधड़ी की गई। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। ऐप में दिखाया दो करोड़ का मुनाफा अलीगंज निवासी कमर रजा जाफरी बंथरा के रमाडा होटल में काम करते हैं। दिसंबर महीने में व्हाटसएप के जरिए वीआईपी 702 ग्रुप में जोड़ा गया। जिसमें शेयर ट्रेडिंग से होने वाले मुनाफे की डिटेल अपडेट की जा रही थी। एक ही दिन में लोगों को लाखों रुपये का मुनाफा होना दिखाया गया। झांसे में फंस कर कमर रजा ने भी निवेश करने का मन बनाया। करीब 13 लाख रुपये जमा किए। ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के बाद कमर राज को एसएमसी एप दी गई। जिसे चेक करने पर पता चला कि 13 लाख बढ़ कर दो करोड़ हो गए है। इतना बड़ा मुनाफा देख कर कमर रजा ने 50 लाख निकालने का प्रयास किया। जो सफल नहीं हुआ। 50 लाख निकालने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.