लखनऊ, फरवरी 7 -- लखनऊ, संवाददाता। साइबर ठगों ने सरिया को सस्ते दामों पर बेचने के नाम पर 4.69 लाख रुपए की धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित विनोद कुमार की तहरीर पर पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा 66 डी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित सीतापुर निवासी विनोद कुमार, वर्तमान में बिरला ब्वायज हॉस्टल, मोतीमहल लॉन हजरतगंज में रहते हैं। तहरीर में उन्होंने बताया कि ऑनलाइन माध्यम से उन्हें एक व्यक्ति ने संपर्क किया और खुद को कामधेनु कंपनी लिमिटेड का सेल्समैन बताया। आरोपी ने टीएमटी बार (सरिया) बेचने के नाम पर उन्हें विश्वास में ले लिया और सस्ते दामों का लालच दिया। आरोपी की ओर से भेजे गए प्रोफॉर्मा बिल के आधार पर विनोद कुमार ने आरटीजीएस के जरिए दो दिनों में कुल 4.69 लाख रुपए कंपनी के बताया गए बैंक खाते में जमा करवा दिये। भुगतान के बाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.