चतरा, जनवरी 12 -- लावालौंग प्रतिनिधि जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र के लमटा गांव के एक युवक ब्रजेश कुमार साइबर ठगी का शिकार हो गये। उनके खाते से कुल 1 लाख 98 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। ठगी की जानकारी मिलते ही ब्रजेश ने बिना समय गंवाये साइबर सेल के हेल्पलाइन नंबर पर ऑनलाईन शिकायत दर्ज कराया है। वहीं इस मामले को लेकर लावालौंग थाना में भी आवेदन दिया है। ब्रजेश ने बताया कि राशि कटने का संदेश मिलने के बाद उन्होंने अपने स्तर से जानकारी ली, तब साइबर ठगी का पता चला। उन्होंने बताया कि उसने न किसी को ओटीपी दिया और ना ही मोबाईल पर किसी तरह का पहले मैसेज ही आया। अचानक पैसे कटने से वह अचंभित हैं। कहा कि बिना ओटीपी दिये ही उसके खाते से तीन बार में एक लाख 98 हजार रूपये कट गये, यह आश्चर्य की बात है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार साइबर ठगी की घटनाएं सामन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.