मुरादाबाद, नवम्बर 22 -- मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र निवासी युवक का यूपीआई आईडी हैक कर साबइर ठगों ने 33 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। थाना मझोला के बुद्धिविहार सेक्टर 4 निवासी शुभम अग्रवाल फ्लैक्स और बैनर बनाने का काम करते हैं। शुभम ने मझोला पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 30-31 अक्तूबर को अचानक उनके मोबाइल पर एक के बाद एक करीब 25 ओटीपी आए। जिसके बाद से उनकी यूपीआई सर्विस काम करना बंद कर दी। बाद में यूपीआई का पिन चेंज करने का काफी प्रयास किया, लेकिन नहीं हुआ। शुभम अग्रवाल के अनुसार बीते 18 नवंबर को सुबह करीब सवा आठ बजे उनके खाते से 33 हजार रुपये किसी दूसरे बैंक खाते में ट्रांसफर हो गए। शुभम ने दावा किया कि उन्होंने न तो किसी को अपने बैंक की डिटेल दी और न ही कोई ओटीपी किसी से शेयर किया।...