बदायूं, दिसम्बर 10 -- बदायूं, संवाददाता। महिला के व्हाट्सएप पर योनो एसबीआई के नाम से फर्जी एपीके एप डाउनलोड होने के बाद उसके बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने पांच लाख रुपये उड़ा दिए। खाते से रकम निकलने की जानकारी मिलते ही महिला ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और मुकदमा दर्ज करवाया। फिलहाल साइबर क्राइम थाना पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सदर कोतवाली के शेखपट्टी पंजाबी चौक की रहने वाली किरन शर्मा पत्नी वेदप्रकाश शर्मा ने साइबर क्राइम थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके पति का पंजाब नेशनल बैंक में खाता है। उन्होंने बताया कि छह नवंबर 2025 को एक रुपया, सात नवंबर को पांच लाख रुपये, 84 हजार रुपये, पांच हजार रुपये और नौ नवंबर को 298 रुपये कुल मिलाकर पांच लाख 89 हजार 298 रुपये किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके खाते से निकाले गए। जब उन्हें इस र...