प्रमुख संवाददाता, मार्च 18 -- आगरा में संजय प्लेस स्थित एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के मैनेजर को जाल में फंसाकर साइबर ठग ने कारोबारी के खाते से 26 लाख के दो आरटीजीएस करा दिए। कारोबारी के बैंक में शिकायत करने पर वारदात की जानकारी हुई। बैंक के क्लस्टर मैनेजर की तहरीर पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जिन खातों में रकम ट्रांसफर कराई गई थी उन्हें फ्रीज करा दिया गया है। जानकारी दी गई है कि धौलपुर की फर्म गौरव ट्रांसफारर्मर एंड इलेक्ट्रिकल का संजय प्लेस स्थित एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक में चालू खाता है। यह खाता गोविंद खंडेलवाल और सुमन खंडेलवाल ने सितंबर 2013 में खोला था। फर्म का संजय प्लेस में भी ऑफिस है। संजय प्लेस स्थित एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक में पुलकित गर्ग मैनेजर हैं। सात मार्च को उनके सीयूजी नंबर पर एक फोन आया। टू क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.