फरीदाबाद, फरवरी 6 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर ठगों ने अलग-अलग पांच लोगों से चार लाख रुपये से ज्यादा की राशि हड़प ली।पुलिस ने गुरुवार को पीड़ितों की शिकायतों पर साइबर ठगी के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामले दर्ज कर लिए हैं। पुलिस के मुताबिक, जसाना गांव निवासी एक व्यक्ति ने सोलर पंप के लिए आवेदन किया था। 15 दिसंबर 2025 को उनके पास अज्ञात शख्स ने फोन कर ऑनलाइन सोलर पंप बेचने का झांसा देकर 65,278 रुपये की ठगी कर ली। नवादा गांव निवासी युवक के पास साइबर ठग ने 11 दिसंबर 2025 को गूगल ऐप पर रेटिंग देकर टेलीग्राम टास्क के जरिए कमाई का झांसा दिया था। टेलीग्राम टास्क का झांसा देकर आरोपी ने पीड़ित से 90 हजार रुपये की ठगी कर ली। वहीं साइबर ठगों ने एक व्यक्ति को गैस कनेक्शन का लंबित बिल जमा करने का झांसा देकर एक ऐप डाउनलोड कवाकर बिल के 12 रुपय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.