लखनऊ, फरवरी 8 -- साइबर ठगों ने तीन युवकों के खातों से 2.86 लाख रुपये पार कर दिए। कहीं ठगों ने एप डाउनलोड में मदद का झांसा दिया तो कहीं रिश्तेदार का एक्सीडेंट बताकर फंसाया। साइबर ठगी के यह मामले कृष्णानगर, गाजीपुर और हजरतगंज थानाक्षेत्र के हैं। पुलिस ने तीनों मामलों को दर्ज कर साइबर क्राइम सेल की मदद से जांच करनी शुरू कर दी। कृष्णानगर के बजरंग नगर निवासी आमोद कुमार पांडेय का खाता पंजाब नेशनल बैंक में है। उन्होंने बताया कि 28 जनवरी की दोपहर वे पीएनबी एप डाउनलोड करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान उनके पास एक कॉल आयी। जालसाज ने मदद का झांसा देकर खाते से सात बार में 1.39 लाख रुपये पार कर दिए। रुपये कटने का मैसेज देख वह परेशान हो गए। इसके बाद पीड़ित बैंक गए वहां बैंक अधिकारियों अपने हाथ खड़े कर दिए और पुलिस के पास भेज दिया। पीड़ित साइबर सेल मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.