बोकारो, फरवरी 6 -- बोकारो, प्रतिनिधि। साइबर ठगों द्वारा एक बार फिर उपायुक्त अजय नाथ झा के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर भ्रामक एवं संदिग्ध पोस्ट किए जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर जिला प्रशासन ने आमजनों को सतर्क रहने की अपील की है। मामले की जानकारी मिलने पर जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह मामला साइबर फ्रॉड से संबंधित है। उपायुक्त के नाम से बने किसी भी फर्जी फेसबुक आइडी, अनाधिकृत सोशल मीडिया अकाउंट या अज्ञात फोन नंबर से यदि पैसे मांगे जाएं या किसी प्रकार का प्रलोभन दिया जाए, तो उस पर किसी भी स्थिति में विश्वास नहीं करें। प्रशासन ने बताया है कि उपायुक्त का आधिकारिक संपर्क नंबर 9470526005 है, इसी नंबर पर आवश्यकतानुसार संपर्क किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त उनकी केवल दो ही फेसबुक आईडी-एक आधिकारिक एवं एक निजी हैं। इनके अलावा उनके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.