लखनऊ, जनवरी 20 -- साइबर जालसाजों ने एक व्यक्ति के दोस्त के नाम से फेसबुक आईडी बना 85 हजार रुपये खाते से पार कर दिया। पीड़ित ने वजीरगंज कोतवाली में केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जनपद सुल्तानपुर निवासी मो. शाहिर खान वजीरगंज स्थित खजूर वाली बिल्डिंग में रहते हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले परिचित की फ्रेंड रिक्वेस्ट आयी थी। पीड़ित ने स्वीकार किया तो जालसाज ने मैसेंजर पर मैसेज कर खैरियत पूछी। उसके बाद आर्थिक मदद की मांग कर वीजा लिमिट बढ़ाने की बात कहते हुए एजेंट का नंबर दिया। एजेंट से संपर्क करने पर उनके खाते से 85 हजार रुपये गायब कर दिए गए। शक होने पर पीड़ित ने छानबीन की तो पता चला कि परिचित के नाम से फेसबुक पर जाली अकाउंट बनाया गया था। पीड़ित ने वजीरगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...