कानपुर, जनवरी 13 -- कल्याणपुर। कल्याणपुर गूबा गार्डन निवासी प्रताप सिंह के मुताबिक उनका आईसीआईसीआई बैंक में बचत खाता है। साइबर ठगों ने 15 से 19 दिसंबर के बीच उनके खाते से कई बार में 2,29,991 रुपये पार कर दिए। ट्रांजेक्शन का कोई मैसेज भी मोबाइल पर नहीं मिला। कल्याणपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर साइबर सेल की मदद से जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...