गाज़ियाबाद, दिसम्बर 23 -- मुरादनगर, संवाददाता। मुरादनगर थाना क्षेत्र के डिडौली गांव में रहने वाले व्यक्ति के खाते से साइबर ठगों ने ढाई लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। डिडौली गांव के रहने वाले संजय शर्मा के अनुसार उनका एक सरकारी बैंक में खाता है। दो दिन पहले उनके मोबाइल पर मैसेज आया कि उनके खाते से ढाई लाख रुपये निकले है। जबकि उनके द्वारा किसी भी प्रकार का ट्रांजक्शन नही किया गया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है साइबर ठगों ने हैकिंग कर उनके बैंक खाते से पैसे निकाले हैं। पीड़ित ने इस संबंध में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.