बुलंदशहर, दिसम्बर 15 -- साइबर ठगों ने एक अधिवक्ता के बैंक खाते से लाखों रुपये निकाल लिए। केवल यही नहीं, ठगों ने अधिवक्ता के क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करने के साथ-साथ उनके खाते पर एक लाख रुपये का लोन भी ले लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरूकर दी है। नगर के मोहल्ला ईंटारोडी निवासी अधिवक्ता शुभम अग्रवाल ने साइबर क्राइम पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते दिनों उन्हें टेलीग्राम पर एक लिंक मिला था। किसी परिजन ने लिंक क्लिक कर दिया। लिंक खुलने से एपीके फाइल डाउनलोड हो गई और उसके बाद उनके मोबाइल का कंट्रोल साइबर ठगों के पास चला गया। साइबर ठगों ने शुभम अग्रवाल के बैंक खातों से अलग-अलग लेनदेन कर लगभग 4.50 लाख रुपये निकाल लिए। ठगों ने उनके क्रेडिट कार्ड का दुरुपयोग करते हुए ऑनलाइन शॉपिंग भी कर ली और ऐप के माध्यम से करीब एक लाख रुपये का लोन भी ले लिया। श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.