प्रयागराज, जनवरी 16 -- साइबर क्राइम पुलिस ने फर्जी सिमकार्ड के जरिए साइबर ठगी को बढ़ावा देने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 353 सिमकार्ड, नौ क्लोन फिंगर प्रिंट, बायोमीट्रिक मशीन समेत कई उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक गिरोह का सरगना अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में खुलासा करते हुए बताया कि एनसीआरपी पोर्टल पर हाल ही में दर्ज तीन वित्तीय साइबर ठगी की शिकायतों की जांच के दौरान फर्जी सिमकार्ड नेटवर्क का खुलासा हुआ। जांच में सामने आया कि प्रयागराज में सक्रिय एक गिरोह साइबर अपराधियों को बड़ी संख्या में सिमकार्ड उपलब्ध करा रहा है। पुलिस ने रामजानकी मंदिर, गंगा रिवर फ्रंट मेंहदौरी के पास से रसूलाबाद निवासी अभिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.