बरेली, फरवरी 6 -- हाफिजगंज। पार्सल भेजने के नाम पर साइबर ठगों ने एक विवाहिता को अपने जाल में फंसाकर पति व ससुर को जेल भेजने की धमकी दी और उससे छह लाख की ठगी कर ली। पीड़िता ने जेवर बेचकर ठगों के खातों में पैसे ट्रांसफर किए। घटना की तहरीर महिला की ओर से थाना हाफिजगंज में दी गई है। थाना हाफिजगंज क्षेत्र के कुंवरपुर बजरिया गांव की पूजा पत्नी हरीश कुमार ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसके मोबाइल पर कॉल कर साइबर ठगों ने कहा कि उसे पार्सल से सोने का सामान फ्री में भेजा जा रहा है। झांसे में आकर महिला ने अपना पता दे दिया। कुछ दिन बाद जब पार्सल उसके घर पहुंचा तो उसने लेने से मना कर दिया, क्योंकि उसने कोई ऑर्डर नहीं किया था। इस पर कॉलर ने धमकाया कि यदि पार्सल नहीं लिया गया तो पुलिस आकर उसे, उसके पति और ससुर को जेल भेज देगी। डर के कारण महिला ने ठग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.