संतकबीरनगर, फरवरी 5 -- लोहरौली, हिन्दुस्तान संवाद। सेमरियावां ब्लाक कैम्पस में बुधवार को साइबर क्राइम जान व दुधारा थाने की पुलिस ने साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं को देखते साइबर जागरूकता अभियान का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम लोगों, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को साइबर ठगी के तरीकों और उससे बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करना रहा। दोनों थाने की पुलिस ने साइबर ठगी से बचने के लिए जागरूक किया। अभियान में मौजूद थानाध्यक्ष अरविंद शर्मा ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी होती है तो समय गंवाए बिना तत्काल थाने को सूचना दें या साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं। शुरुआती समय में शिकायत करने से ठगी की रकम वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है। कार्यक्रम के दौरान साइबर थाने की महिला कांस्टेबल अमृता सिंह ने बताया कि संचार साथी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.