गाज़ियाबाद, फरवरी 14 -- गाजियाबाद। साइबर अपराध के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने 'डायल ऐंड सेव 1930' अभियान शुरू किया। यह विशेष अभियान 16 और 17 फरवरी को चलाया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक इसका मुख्य उद्देश्य नागरिकों को साइबर ठगी से बचाव, त्वरित रिपोर्टिंग और डिजिटल सुरक्षा के प्रति सतर्क करना है। एडिशनल सीपी अपराध केशव कुमार चौधरी के मुताबिक साइबर ठगी को लेकर जागरुकता अभियान पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड के निर्देशन में चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि साइबर अपराध होने के बाद पहला गोल्डन ऑवर (लगभग एक घंटा) अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। यदि इस अवधि में राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दे दी जाए, तो संबंधित बैंक खातों को समय रहते फ्रीज कर धनराशि की अधिकतम रिकवरी संभव हो पाती है। अभियान के दौरान लोगों को यह भी समझ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.