नोएडा, दिसम्बर 1 -- नोएडा। मिशन शक्ति अभियान-5.0 के अंतर्गत कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर के थाना क्षेत्रों में सोमवार को महिला सशक्तिकरण एवं महिला सुरक्षा जागरूकता से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा और विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान मिशन शक्ति टीम ने महिलाकर्मियों को थानों पर गठित मिशन शक्ति केंद्र के उद्देश्य, कार्य प्रणाली एवं महिला सुरक्षा से संबंधित उपलब्ध सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी। साइबर ठगी के प्रकार और इससे बचने के उपायों की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं और बच्चियों को विविध हेल्पलाइन नंबर के बारे में भी बताया गया। वर्तमान में पूरे प्रदेश में मिशन शक्ति अभियान इस मकसद से चलाया जा रहा है कि सभी महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो सकें।

हिंदी ह...