मुजफ्फरपुर, फरवरी 9 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पटना में दर्ज साइबर ठगी के मामले में आरोपित भीखनपुरा निवासी दिग्विजय सिंह के घर पर पहुंच कर पटना की पुलिस ने वारंट नोटिस थमाया। सदर थाने की पुलिस के सहयोग से पटना पुलिस उसके घर पर पहुंची। पटना से आई महिला पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपित के खिलाफ संबधित कोर्ट से एनबीडब्ल्यू वारंट जारी है। उसके आधार पर यह कार्रवाई की गई है। उसके खिलाफ पटना साइबर थाने में केस दर्ज है। इधर, सदर थानेदार अस्मित कुमार ने बताया कि कार्रवाई के बाद पटना पुलिस की टीम लौट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...