नई दिल्ली, जनवरी 25 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने साइबर ठगी के मामले में राष्ट्रीय स्तर के शूटर हिमांशु चौहान को गिरफ्तार किया है। हिमांशु यूपी के आगरा का निवासी है। वह फर्जी ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म और स्टॉक ट्रेडिंग के नाम पर लोगों से ठगी करता था। आरोपी की गिरफ्तारी उत्तर-पश्चिम जिले में 40.27 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में हुई। पुलिस के मुताबिक, हिमांशु साइबर ठगों और म्यूल अकाउंट उपलब्ध करवाने वालों के बीच कड़ी का काम करता था। म्यूल अकाउंट देने वाले लोगों को वह एक लाख रुपये का भुगतान करने का वादा करता और फिर अपने साथियों के जरिए इन अकाउंट्स को साइबर ठगों तक पहुंचाता था। जांच के दौरान उसके बैंक खाते में 8 लाख रुपये ट्रांसफर हुए पाए गए, जिनसे बेंगलुरु और मुंबई से जुड़ी 40 शिकायतें लिंक हुईं। क्राइम...