गुड़गांव, जनवरी 22 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। साइबर पुलिस ने निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने क्वालिटी ऑफ बॉयर (क्यूआईबी) अकाउंट के नाम पर फर्जी निवेश कराकर ठगी करने के मामले में गुजरात के सूरत से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी कुम्बनी परेशभाई ठाकरसी भाई पेशे से गत्ता व्यापारी है। 50 हजार का लालच पड़ा महंगा पुलिस पूछताछ में हैरान करने वाला खुलासा हुआ है। आरोपी परेशभाई ने बताया कि उसने महज Rs.50 हजार के लालच में आकर अपना बैंक खाता साइबर ठगों को बेच दिया था। ठगों ने इस खाते का इस्तेमाल अपराध की राशि छिपाने के लिए किया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, पीड़ित से ठगी गई रकम में से 10 लाख रुपये सीधे इसी आरोपी के खाते में ट्रांसफर किए गए थे। सितंबर 2025 में एक व्यक्ति ने साइबर थाना...