मिर्जापुर, जनवरी 4 -- मिर्जापुर। साइबर ठगी के मामले में अमेठी पुलिस ने रविवार की रात शहर कोतवाली के विसुंदरपुर निवासी मनी यादव को उठाया और अपने साथ लेकर चली गई। वहीं, मामले की जानकारी होते ही मनी की मां गीता देवी घरवालों और मोहल्ले के लोगों के एसएसपी आवास पहुंची। उनका कहना था कि मेरे बेटे को पुलिस कहां और किस मामले में लेकर गई है। मेरे बेटे को सुरक्षित घर पहुंचाया जाए।पुलिस के समझाने पर परिजन वापस घर लौट गए। शहर कोतवाल दयाशंकर ओझा ने बताया कि अमेठी पुलिस साइबर ठगी मामले की जांच कर रही थी। जांच के दौरान जिले के विसुंदरपुर निवासी मनी यादव का नाम प्रकाश में आया है। अमेठी पुलिस युवक को उसके घर से लेकर गई है। मामला अमेठी पुलिस का है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...