पाकुड़, मई 13 -- हिरणपुर, एक संवाददाता। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के रानीखेत थाना से पुलिस टीम हिरणपुर थाना क्षेत्र पहुंची। साइबर क्राइम व धोखाधड़ी के गंभीर मामले में फरार चल रहे आरोपी हिरणपुर निवासी चंदन तिवारी की तलाश की। टीम ने उसके घर पहुंच कर पूछताछ की और आवश्यक जानकारी जुटाई। टीम का नेतृत्व कर रहे एसआई कैलाश चंद्र व देवेंद्र सिंह ने बताया कि चंदन तिवारी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) और आईटी एक्ट की धारा 66D (साइबर अपराध) के तहत मामला दर्ज है। आरोपी पर ऑनलाइन धोखाधड़ी करने का आरोप है और वह लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा है। उत्तराखंड पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए चेतावनी दी है कि यदि आरोपी शीघ्र पुलिस के समक्ष हाजिर नहीं होता या गिरफ्तारी नहीं होती है तो उसके घर की कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। इस सिलसिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.