रामपुर, दिसम्बर 25 -- रामपुर, संवाददाता। अक्तूबर माह में पकड़े गए साइबर ठगी गैंग के छह और सदस्यों को पुलिस ने बुधवार को नोएडा से गिरफ्तार किया है। ये सभी छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के निवासी हैं। गिरफ्तार आरोपियों ने रामपुर में सात आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद नोएडा में नया ठिकाना बना लिया था, लेकिन मुख्य आरोपी सलमान अंसारी उर्फ राजा अभी भी फरार है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक मकान के अंदर साइबर ठगी का कार्य चल रहा है। 27 अक्तूबर को इसी मकान से पुलिस ने छापा मारकर आठ लोगों को पकड़ा था। जिनके पास से पुलिस ने कार और बाइक भी बरामद की थी। लेकिन, मुख्य आरोपी फरार था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। इस बीच आरोपियों ने रामपुर में कार्य बंद होने के बाद नोएडा में अपना नया ठिकाना बना लिया था। साइबर ठग यहां भी पूरा गैंग चलाकर कार्य करने लगे थे। राम...