गुड़गांव, जनवरी 9 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। गुरुग्राम पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी और साइबर ठगी सिंडिकेट के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीसरे आरोपी योगेश कुमार को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। एसीपी साइबर अपराध प्रियांशु दीवान के नेतृत्व में मानेसर साइबर पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। जांच में सामने आया कि आरोपी योगेश मई 2025 में म्यांमार गया था। वहां उसने चीनी साइबर अपराधियों के साथ मिलकर भारतीय युवाओं को फंसाने का नेटवर्क बनाया। यह गिरोह इंस्टाग्राम और टेलीग्राम के जरिए युवाओं को थाईलैंड में आकर्षक नौकरी दिलाने का झांसा देकर बुलाता था। वहां से उन्हें अवैध तरीके से म्यांमार ले जाकर साइबर ठगी के अड्डों पर बंधक बना लिया जाता था। विरोध करने पर युवाओं को जान से मारने की धमकी दी जाती थी। इस मामले के पीड़ित से भी आरोपियों ने भारत वापसी के ना...