मधुबनी, फरवरी 2 -- पंडौल,एक संवाददाता। लक्ष्मीपुर पंचायत के मोमिनपुर निवासी सरफराज अहमद खान साइबर ठगी का शिकार हो गए। साइबर अपराधियों ने उनके बैंक खाते से अवैध तरीके से 45 हजार रुपये निकाल लिए। इस संबंध में पीड़ित ने थाना सकरी में अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पीड़ित सरफराज अहमद खान ने बताया कि जब वे सकरी बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में अपने खाते से पैसे निकालने पहुंचे, तो बैंक कर्मियों ने बताया कि उनके खाते में कोई राशि नहीं है। इसके बाद जांच करने पर पता चला कि उनके खाते से पहले ही 45 हजार रुपये की अवैध निकासी हो चुकी है। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने तत्काल डायल 1930 पर कॉल कर अपने खाते को ब्लॉक कराया, लेकिन तब तक साइबर अपराधी पूरी राशि निकाल चुके थे। इसके बाद उन्होंने थाना सकरी में आवेदन देकर शिकायत द...