शामली, दिसम्बर 16 -- साइबर ठगी का शिकार हुए एक पीड़ित को साइबर सेल ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के चलते राहत मिली है। पुलिस की तत्परता से पीड़ित के खाते से ठगे गए 76,400 रुपये सफलतापूर्वक वापस कराए गए। थाना थानाभवन क्षेत्र में घटित साइबर अपराधों में पीड़ितों की धनराशि वापस कराए जाने के क्रम में यह महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। शिकायतकर्ता रवि कुमार पुत्र रणधोल, निवासी ग्राम उस्मानपुर के भारतीय स्टेट बैंक खाते से 13 दिसंबर को साइबर ठगों द्वारा 76,400 रुपये की धनराशि अवैध रूप से निकाल ली गई थी। इस संबंध में पीड़ित उसी दिन तुरंत ऑनलाइन साइबर क्राइम पोर्टल (1930) पर शिकायत दर्ज कराई गई थी।शिकायत प्राप्त होते ही साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक से पत्राचार किया तथा ठगी की गई धनराशि को समय रहते होल्ड कराकर पीड़ित के खाते ...