जौनपुर, अगस्त 30 -- जौनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टेडियम में शुक्रवार को खेल दिवस एवं हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.वंदना सिंह ने दीप प्रज्जवलन एवं मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके किया। उन्होंने मेजर ध्यानचंद के राष्ट्र के प्रति दिये गये योगदानों को याद किया। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल ज्ञान देना नहीं है। बल्कि उनके सर्वांगीण व्यक्तित्व का निर्माण करना भी है और खेल इसमें सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल केवल शारीरिक तंदुरुस्ती का माध्यम नहीं है बल्कि यह जीवन के अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास को भी मजबूत करता है। जिस प्रकार खिलाड़ी मैदान में संघर्ष कर विजय प्राप्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.