लखीसराय, दिसम्बर 23 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। साइबर पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक पीड़ित को उसकी ठगी गई राशि लगभग पूरी वापस दिलाई है। साइबर थाना कांड संख्या 47/25 के वादी लक्ष्मण पासवान का मोबाइल दिनांक 03 सितंबर 2025 को लखीसराय स्टेशन परिसर से चोरी हो गया था। मोबाइल चोरी होने के बाद अपराधियों द्वारा उनके बैंक खाते से 1,04,000 रुपये की अवैध निकासी कर ली गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित द्वारा साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर थाना की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी अनुसंधान और बैंक से समन्वय स्थापित किया। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने 99,998 रुपये की राशि को सुरक्षित कर पीड़ित के खाते में वापस कराने में सफलता पाई। इस संबंध में साइबर डीएसपी अजीत कुमार चौहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.