औरैया, फरवरी 4 -- दिबियापुर, संवाददाता। साइबर अपराधियों द्वारा व्हाट्सएप पर फर्जी लिंक भेजकर मोबाइल और बैंक खातों को हैक करने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में साइबर ठगों द्वारा धोखाधड़ी कर निकाले गए 50,104 रुपये साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित के खाते में वापस करा दिए गए। मामला थाना दिबियापुर क्षेत्र के ग्राम पुरवा देवराय पोस्ट सेहुद निवासी बुद्धेश्वर राव सिद्धार्थ से जुड़ा है। पीड़ित ने साइबर पुलिस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि अज्ञात नंबर से क्रेडिट कार्ड इंश्योरेंस बंद कराने के नाम पर एक लिंक भेजा गया था। लिंक पर क्लिक करते ही उनका मोबाइल हैक हो गया और क्रेडिट कार्ड खाते से 50,104 रुपये की धनराशि निकाल ली गई। शिकायत का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देश पर साइबर सेल और साइबर थाना की टीम को...