संतकबीरनगर, जनवरी 11 -- संतकबीरनगर। साइबर सेल थाना दुधारा टीम द्वारा सतत प्रभावी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को सम्पूर्ण फ्राड शत प्रतिशत कुल 25 हजार रुपये की धनराशि वापस कराई गई। पीड़ित फजल रसूल निवासी भंगुरा अहिरानी थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर के पोर्टल पर 25 हजार रुपये फ्राड होने की शिकायत दर्ज करायी गयी थी। जिसपर थाना दुधारा के साइबर सेल टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित से किये गये फ्राड के सम्पूर्ण 25 हजार की धनराशि को वापस कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...