प्रयागराज, फरवरी 22 -- प्रयागराज। सोरांव क्षेत्र के सरसा डीहवा गांव निवासी रामनरेश से साइबर अपराधियों ने 11 लाख रुपये की ठगी कर ली थी। रामनरेश ने तत्काल एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई थी। रामनरेश की तहरीर के आधार पर सोरांव थाना पुलिस ने मामले को आईटी एक्ट के तहत दर्ज किया। पुलिस ने साइबर टीम की मदद से ठगी के रुपये जिन बैंक खाते में ट्रांसफर किया गया था, उसे तत्काल होल्ड करवा दिया। विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने रामनेश को उनके 11 लाख रुपये वापस कराया। रामनरेश अपने मेहतन की कमाई व जमापूंजी वापस पाकर भावुक हो गए। उन्होंने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...