सोनभद्र, दिसम्बर 2 -- अनपरा,संवाददाता। अनपरा पुलिस ने साइबर ठगी का शिकार हुए अनपरा परासी निवासी को उसके छ हजार रुपये वापस दिलाने में सफलता हासिल की है। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि आवेदक अभय कुमार वैश्य पुत्र छन्नु राम वैश्य निवासी पश्चिम परासी अनपरा ने शिकायत की थी कि अज्ञात व्यक्ति ने उससे जालसाजी से यूपीआई के माध्यम से 6 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए है। इसके बाद साइबर टीम ने तत्काल सम्बन्धित फोन पर बात की और पीडित का धन वापस कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...