रुद्रपुर, दिसम्बर 26 -- सितारगंज, संवाददाता। साइबर ठगों ने सितारगंज के एक ग्रामीण का बैंक खाता खुलवाकर उसमें ठगी की रकम डलवाई और एटीएम के जरिए रुपये निकाल ली। जांच में सामने आया है कि इस खाते से जुड़े साइबर ठगी के मामले देहरादून और जयपुर में दर्ज हैं। पुलिस ने खाताधारक समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसआई राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि साइबर सेल से प्राप्त म्यूल खातों की सूची में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की सितारगंज शाखा में कुलदीप कुमार पुत्र रामअवतार, निवासी लालरखास के नाम खाता चिह्नित हुआ, जो पांच अप्रैल को खोला गया था। पूछताछ में कुलदीप ने बताया कि वह मजदूरी करता है और उसके पड़ोस में किराये पर रहने वाले राजेश कुमार पुत्र सोमपाल, निवासी बनकुईयां गोठा, हाल निवासी वार्ड छह नहरपार ने पैसों का लालच देकर उससे खाता खुलवाया था। आरोप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.