बगहा, जनवरी 21 -- बेतिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। योगापट्टी के गोलाघाट डुमरी निवासी सब्जी व्यवसायी राकेश यादव साइबर ठगी के मामले में एफआईआर दर्ज कराने के लिए साइबर थाना से योगापट्टी थाना तक का चक्कर काट रहे है। साइबर थाना की पुलिस योगापट्टी तो योगापट्टी थाने की पुलिस साइबर थाना में जाने की सलाह दे रही है। साइबर डीएसपी गौतम शरण ओमी ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। पीड़ित उनसे आकर मिलेंगे तो विधि सम्मत कार्रवाई होगी। राकेश यादव ने बताया कि वे अपने गांव में थे उसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके मोबाइल पर फोन कर कहा कि आपके बिजली मीटर का पैसा खत्म हो चुका है। कुछ देर बाद आपका लाइन कट जाएगा। इसलिए आपको एक लिंक भेजा जा रहा है, उसे खोलिए। राकेश ने लिंक को खोला तो उसके एसबीआई के खाता से तीन बार में 36352 रुपया कट गया। राकेश ने इसकी ...