हरदोई, दिसम्बर 15 -- हरदोई/पाली। साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने एक और केस दर्ज किया है। यह पाली थाने में लिखा गया। इस मामले में कुल छह मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। जांच में पता चला कि 17 सिमों का इस्तेमाल ठगी में किया गया। हरदोई के ठगों ने उत्तर प्रदेश के अलावा तेलंगाना, गुजरात, महाराष्ट्र के लोगों को शिकार बनाया है। छह सिम का अभी तक डाटा खंगाला जा चुका है। रविवार के शाम को पाली थाना में उप निरीक्षक विक्रांत ने तहरीर दी। इसमें पाली थानाक्षेत्र के वसलिया गांव निवासी सौरभ के खिलाफ साइबर ठगी की का मामला दर्ज कराया। छह मुकदमों में चर्चा में आया पाली थाना हरदोई। पाली थाने में अब तक साइबर ठगी के छह मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इसमें सवाजपुर थाना क्षेत्र के सवायजपुर निवासी अंकित, अमिरता गांव निवासी विशाल, अंकित चेतन व सोनू, पाली थाना क्षेत्र के वसलिया ग...